बालू गिराकर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत:ट्रैक्टर सवार एक युवक फरार, ग्रामीणों ने बताया- अवैध खनन से जुड़ा मामला

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। डाली से पाटन जाने वाली सड़क पर शाही गांव के पास एक आइसर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सकलदीपा निवासी प्रवेशी भुइयां (28) के रूप में हुई है। तेज रफ्तार में वापस जा रहा था ड्राइवर घटना के समय ट्रैक्टर में एक और युवक मौजूद था। उसे हादसे के बाद मामूली चोटें आई और वो मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, चालक पाटन से बालू लेकर आया था। गांव में बालू गिराने के बाद वह तेज रफ्तार में वापस जा रहा था। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। ट्रैक्टर को सीधा कर शव को निकाला गया बाहर सूचना मिलते ही छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया गया और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पाटन क्षेत्र से रोजाना कई ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू का उठाव करते हैं। इसे डाली के आसपास के गांवों में बेचा जाता है। पुलिस से बचने के लिए चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। इस वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कभी ग्रामीण तो कभी चालक इसकी चपेट में आ जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *