धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में देर रात में एक कार धू -धूकर जल गई। यह घटना बीते देर रात धनबाद के कुम्हारपट्टी की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। यह इक्को स्पोर्ट कार कुम्हारपट्टी के सूरज नामक युवक की बताई जा रही हैं। उनकी कार उनके घर के बाहर ही पार्क की गई थी। कार मालिक सूरज के मित्र मनीष कुमार ने बताया कि वे जब सुबह उठे तो उन्हें कार में आग लगने की जानकारी मिली। पता करने पर उन्हें यह मालूम पड़ा की उनके मित्र सूरज की यह कार हैं, जो पूरी तरह जल चुकी थी। मनीष ने बताया कि कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कार में किसी कारण से खुद से आग लगी है तो यह और बात हैं और अगर किसी शरारती तत्व ने कार में आग लगाई हैं तो यह बिल्कुल ही गलत हुआ हैं। वैसे तत्व पर निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए। वाहन मालिक द्वारा आग लगने की लिखित शिकायत धनसार थाना में की गई है।


