जमशेदपुर में मजदूरों का विरोध:दैनिक मजदूरी बढ़ाने और स्थाई काम स्थल की मांग, काम का किया बहिष्कार

जमशेदपुर में दैनिक मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर काम का बहिष्कार कर दिया है। मजदूर पिछले दो दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगें हैं – स्थाई रोजगार स्थल और मजदूरी में वृद्धि। मानगो गोलचक्कर, चेपा पुल और रोड नंबर 15 पर रोजाना सैकड़ों मजदूर काम की तलाश में जुटते हैं। इनमें महिला मजदूर, पुरुष लेबर और राजमिस्त्री शामिल हैं। वर्तमान में महिला मजदूरों को 300-350 रुपए, पुरुष मजदूरों को 400 रुपए और राजमिस्त्री को 600-700 रुपए प्रतिदिन मिलते हैं। मजदूर बढ़ती महंगाई के मद्देनजर मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वे महिला मजदूरों के लिए 500 रुपए, पुरुष मजदूरों के लिए 600 रुपए और मिस्त्रियों के लिए 700 रुपए से अधिक की दैनिक मजदूरी चाहते हैं। ठेकेदार कम मजदूरी पर काम करने का दबाव बनाते हैं रोड नंबर 15 पर एक ठेकेदार द्वारा मजदूरों से मारपीट की शिकायत आजाद नगर थाना में दर्ज कराई गई है। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार उन्हें स्वतंत्र रूप से काम खोजने से रोकते हैं और कम मजदूरी पर काम करने का दबाव बनाते हैं। मजदूरों को महीने में औसतन 20-22 दिन ही काम मिल पाता है। मजदूर संगठनों ने प्रशासन से सुरक्षित कार्यस्थल, उचित मजदूरी और ठेकेदारों के दबाव से सुरक्षा की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *