छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक रील बनाने की सनक में अपनी बाइक को 50 फीट ऊंचे तांदुला जलाशय पर चढ़ा दिया। सीढ़ी के बगल पर बने संकरे रास्ते से बाइक चढ़ाकर उसने खतरनाक स्टंट किया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब बालोद प्रशासन ने हरकत में आ गई है। युवक शिवा चुरेन्द्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाइक से स्टंट करते हुए कई वीडियो अपलोड किए हैं। जिनमें से एक वीडियो खासतौर पर चौंकाने वाला है। इस वीडियो में वह बताता है कि जब उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई हुई और चालान की कॉपी उसके घर पहुंची, तो उसने उसे रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और कहा कि, लोगों के यहां अखबार आता है, हमारे यहां चालान। एसडीओपी राठौर ने कहा – अपने शौक के लिए किसी दूसरे की जान को खतरे में न डालें शिवा चुरेन्द्र नामक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बालोद और छत्तीसगढ़ के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्टंट करते हुए बाइक चलाने के वीडियो अपलोड किए हैं। जिसमें वह पहाड़ के ऊपर सीढ़ियों से बाइक चलाते और कई खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। युवक के वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओपी देवांश सिंह ने कहा कि लापरवाह बाइक राइडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह चेतावनी दी कि अपने शौक के लिए किसी दूसरे की जान को जोखिम में नहीं डाला जा सकता।


