गरियाबंद में 8 लाख का इनामी नक्सली मारा गया:जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने की फायरिंग; बदला लेने बना रहे थे रणनीति

गरियाबंद जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बस्तर डिविजन कमेटी का 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया। मारा गया नक्सली योगेश उर्फ साकेत उर्फ आयतु बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मैनपुर के जुगाड़ और शोभा थाना क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली गरियाबंद पुलिस और सुरक्षा बल की टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में साकेत को मार गिराया गया। एसपी निखिल राखेचा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। जनवरी में सुरक्षा बलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया था। इसका बदला लेने के लिए नुआपड़ा डिविजन कमेटी को फिर से खड़ा करने की कोशिश की जा रही थी। बस्तर से नक्सलियों की टुकड़ी इस इलाके में रणनीति बनाने में जुटी थी। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों को एसएलआर, 12 बोर की बंदूक, गोलियां, मैगजीन, जीबीएल, आईडी दवाइयां और दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं बरामद हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *