नारायणपुर के 9 युवा मल्लखंभ खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयनित

भास्कर न्यूज | नारायणपुर बिहार में 4 से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में छत्तीसगढ़ मल्लखंभ टीम के 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें से 9 खिलाड़ी नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ मल्लखंभ और स्पोर्ट्स अकादमी से हैं। यह अकादमी अपने खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिसका परिणाम अब देश के सबसे बड़े खेल आयोजन में देखने को मिलेगा। इन खिलाड़ियों में 5 बालक और 4 बालिकाएं शामिल हैं, जिनमें सरिता पोयाम ग्राम ओरछा से, मोनिका पोटाई ग्राम मातला, दुर्गेश्वरी कुमेटी ग्राम कुंदला, अनिता गोटा ग्राम न्यानार, राकेश कुमार वढ़दा ग्राम कुतुल, मानू ध्रुव ग्राम आसनार, राजेश कोर्राम ग्राम आसनार, मंगडू पोडियाम ग्राम पोकानार और मोनू नेताम ग्राम चिंगनार से शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अपने जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शुक्रवार को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई और एसपी प्रभात कुमार ने सभी खिलाड़ियों और कोच मनोज प्रसाद, महिला कोच पूनम प्रसाद और मैनेजर सौरव पाल को शुभकामनाएं देकर रवानगी दी। इस अवसर पर कलेक्टर एसपी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *