फायरमैन ने मौके पर ही सुरक्षा का दिया डेमो, आग से बचाव के तरीके भी बताए

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रक्षित केन्द्र में शुक्रवार को एसपी मोहित गर्ग की उपस्थिति में जनरल परेड हुई। परेड में 160 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान अग्निशमन फायरमैन पुमेश सोरी और राजेश सिन्हा ने आग से बचाव और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का डेमो दिया। जवानों को बताया गया कि थोड़ी सी लापरवाही से बड़ा अग्निकांड हो सकता है। सावधानी से ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती हैं। आग केवल चूल्हे से नहीं लगती, अपार्टमेंट में भी कई कारणों से आग लगती है। शॉर्ट सर्किट और गैस सिलिंडर से गैस रिसाव इसके मुख्य कारण हैं। बिजली के पुराने तारों को बदलने और गैस पाइप को हर छह महीने में बदलने की सलाह दी गई। गैस सिलिंडर के माध्यम से डेमो दिखाकर अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग बताया गया। इस दौरान एफएसएल अधिकारी चिरंजीवी चंद्रा ने क्राइम सीन की जांच में उपयोग होने वाली विभिन्न किटों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराध स्थल की जांच में ये किट कैसे मदद करती हैं। इस मौके पर एएसपी मुकेश ठाकुर, सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *