बठिंडा में घर में घुसकर लड़की को मारी गोली:खुद पर भी चलाई, दोनों की मौत, राजस्थान से आया था युवक

पंजाब के बठिंडा में परसराम नगर इलाके में एक युवक ने घर मे घुसकर नाबालिग लड़की को गोली मार दी। इसके बाद ही उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम की है। युवक राजस्थान के गंगानगर से आया। वह एक नाबालिग लड़की के घर में घुस गया। इसके बाद उसने लड़की को गली मार दी। युवक ने वहीं पर खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गोलियों की आवाज से पूरे मोहल्ले में दहशत दो गोलियों की आवाज से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। मृतक युवक की पहचान गंगानगर के रहने वाले हितेष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी नरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल भेजा। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *