बालाघाट रेलवे ओव्हरब्रिज के निर्माण चलते प्रशासन ने गर्रा रेलवे क्रॉसिंग पर 30 अप्रैल 2025 तक यातायात बंद कर दिया है। इस आदेश के साथ ही डायवर्ट मार्ग को प्रशासन ने जारी कर दिया है। रविवार की देर शाम प्रशासन ने यह आदेश जारी किए। बालाघाट नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत गर्रा रेलवे क्रॉसिंग में सेतु विभाग और रेलवे विभाग ओवर ब्रिज का निर्माण कर रहा है। जिसके लेकर वरिष्ठ मुख्य परियोजना प्रबंधक, गति शक्ति इकाई, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर ने एक पत्र जारी कर प्रशासन से अनुरोध किया था कि गर्रा रेलवे क्रॉसिंग में रेलवे की ओर से निर्माणाधीन फ्लॉईओवर में निर्माण कार्य किए जाने के दौरान रेलवे क्रॉसिंग से यातायात बंद किया जा रहा है। जिस प्रस्ताव के बाद एसडीएम गोपाल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक वैशालीसिंह, सेतु संभाग विभाग एसडीओ अर्जुन सिंह सनोडिया, यातायात थाना प्रभारी आकाश शर्मा ने गर्रा रेलवे क्रार्सिंग और प्रस्तावित परिवर्तित मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। जिसमें रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना एवं यातायात की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में मार्ग को पूर्व अनुमोदित प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्सन प्लान के अनुसार परिवर्तित करने के आदेश जारी किए। यह है डायवर्ट प्लान अब डायवर्सन प्लान के अनुसार भारी वाहन का यातायात गर्रा रोड से वैनगंगा पुल होकर डेंजर रोड होकर वाया गोंगलई-नवेगांव-गोंदिया रोड और गोंदिया रोड से आने वाले भारी वाहन का यातायात गोंदिया रोड, नवेगांव से वाया गॉगलई डेंजर रोड होते हुए वैनगंगा पुल से गर्रा की ओर परिवर्तित किया गया है।


