पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा:सूने मकान में करते थे चोरी, 3 लाख से ज्यादा कीमत के जेवर बारामद

जिले की भैरूंदा पुलिस ने क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसा। आरोपी सूना घर देखकर चोरी के वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोरों के पास से 3 लाख 60 हजार रुपए के गहने बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी के अन्य मामले भी दर्ज है और आरोपी की हिस्ट्रीशीट फाइल भी खोली जा रही हैं। एक हफ्ते में दो घर में चोरी जानकारी के अनुसार शंकर विहार कॉलोनी के रहने वाले हरेन्द्र सिंह ने 21 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 14 सितंबर को घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश गए थे। 21 सितंबर को वापस आने पर देखा तो उनके घर में चोरी हो चुकी थी। चोरों ने घर से सोने-चांदी के गहने और नगदी रूपए चोरी किए थे। वहीं, भोलेनाथ कॉलोनी के रमेश प्रसाद ने भी 30 नवंबर को पुलिस से चोरी की शिकायत की थी। वह 21 नवंबर को घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी का इलाज कराने भोपाल गए हुए थे। 30 नवंबर को वापस आने पर देखा तो अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने और नगदी रूपए चोरी कर लिए थे। एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने चोरी के दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए एक थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस ने मामले में कमलेश मशकोले और कुवंरसिंह उइके ​​​​​​को गिरफ्तार किया। उनके पास से ​चोरी किए गए 3,60,000 रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद किए। आरोपी की हिस्ट्रीशीट​​​​​​ खोली जा रही आरोपियों से अन्य प्रकरणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी चोरी एवं नकबजनी का आपराधिक रिकार्ड हैं। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ ही कुंवर सिंह उईके की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *