मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ संभाग भोपाल की कार्यकारणी घोषित:परसराम दुबे संभाग अध्यक्ष बने, 8 उपाध्यक्ष बनाए गए

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने संगठन की भोपाल संभाग की कार्यकारणी घोषित कर दी है। संघ के विदिशा जिलाध्यक्ष परसराम दुबे को भोपाल संभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रायसेन के राजेश पांडेय, खिलचीपुर के धर्मेंद्र वर्मा, अजय चतुर्वेदी, बृजेंद्र सिंह सिसोदिया, संजय श्रीवास्तव, भोपाल के राकेश पटेल, लटेरी के अनिल कुमार शर्मा एवं भोपाल के सुधीर कलशे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि भोपाल के विजय रैकवार को सचिव एवं सीहोर के ओम प्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति पर विदिशा, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ जिलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भोपाल संभाग में संगठन के बेहतर कार्य विस्तार की उम्मीद जाहिर की है। नवीन पदाधिकारियों को संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, विदिशा जिला प्रभारी डॉ.अनिल भार्गव का कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *