लुधियाना| दर्शन अकादमी में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए छात्र परिषद का अलंकरण समारोह गरिमामयी माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जोनल इंचार्ज व स्कूल प्रबंधक एचडी सामा, क्षेत्रीय प्रभारी भूपिंदर सिंह और प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। हेड गर्ल जपमन कौर और हेड बॉय विवेक शर्मा के नेतृत्व में छात्र परिषद ने शपथ ली। नवनिर्वाचित सदस्यों को सैश और बैच प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। परिषद ने अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने और स्कूल अनुशासन का पालन करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में अभिभावकों की सहभागिता और उनके प्रेरणादायक शब्द विशेष आकर्षण रहे। प्रिंसिपल राजदीप कौर औलाख ने छात्र नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


