लुधियाना| वाल्मीकि भाईचारे की ओर से पहला क्रिकेट कप आज रविवार को दरेसी मैदान में होगा। इस दौरान सुबह 7 बजे से मैच शुरू होंगे। इस मौके आयोजन में अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। गौतम लौहट और विक्की सोता ने बताया कि इस आयोजन का मकसद दलित समाज के नौजवानों को नशे से दूर रखना है। उन्हें खेलों की तरफ बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि युवा सेहतमंद रहकर समाज और देश के लिए अच्छा काम कर सकें। कप को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस मौके पर डॉ. अंबेडकर यूथ सेना के प्रांतीय प्रधान राजकुमार हैप्पी, महासचिव विजय सहजल, प्रिंस लोहट और अन्य लोग मौजूद रहे।


