शिवानी महिला विंग की जिला अध्यक्ष बनीं:लेक्चरर कैडर यूनियन पंजाब की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई

भास्कर न्यूज | लुधियाना लेक्चरर कैडर यूनियन पंजाब की जिला स्तरीय बैठक में यूनियन के राज्य वित्त सचिव एवं जिला लुधियाना अध्यक्ष धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से अपील की कि स्कूलों में जल्द प्रिंसिपल नियुक्त किए जाएं, लेक्चररों को समय पर पदोन्नति मिले, मास्टर कैडर से लेक्चरर में तुरंत प्रमोशन किया जाए, ग्रामीण भत्ता दिया जाए और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। ढिल्लों ने कहा कि यूनियन कैडर के हक की हर लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और सरकार को मांगें मानने के लिए बाध्य करेगी। बैठक में संगठनात्मक विस्तार भी किया गया। अमरजीत सिंह घुडानी को सलाहकार, मनदीप सिंह सेखों और हरप्रीत सिंह को जिला प्रेस सचिव, गुरप्रीत सिंह मुंडियां, हरजिंदर सिंह खख, बलराज सिंह ग्रेवाल और संजीव कथूरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनप्रीत सिंह दोराहा और सरबजीत सिंह मंगली नीची को जिला समिति सदस्य बनाया गया। वहीं महिला विंग का गठन करते हुए शिवानी को अध्यक्ष, हेमलता को उपाध्यक्ष, प्रिया शर्मा को महासचिव, रेखा बहल और नीरजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गीतिका को उपाध्यक्ष, कुलजीत कौर को मीडिया प्रभारी और कई अन्य को समिति सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *