यूनियन ने सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा, बच्चों ने विश्व हास्य दिवस मनाया

लुधियाना| एचवीएम स्कूल सेक्टर 32 में 5 मई को विश्व हास्य दिवस बेहद उल्लास और ऊर्जा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हंसी योग अभ्यास से हुई, जिसमें स्टाफ और छात्रों ने मिलकर पूरे परिसर को ठहाकों से गूंजा दिया। प्रिंसिपल प्रगति कपूर ने हंसी के मानसिक और शारीरिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को मुस्कान को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 1 से 4 के विद्यार्थियों ने स्माइली क्राफ्ट तैयार किए, वहीं कक्षा 5 से 7 के छात्रों ने खुश रहने के 5 लाभ विषय पर लेखन गतिविधि की। किंडरगार्टन के बच्चों ने हँसी के व्यायामों के माध्यम से स्कूल को आनंदमय माहौल से भर दिया। अध्यक्ष डीपी शर्मा, अध्यक्षा मीना शर्मा और निर्देशक राधिका जैन ने कहा कि हँसी आत्मिक जुड़ाव और सकारात्मक वातावरण का आधार है। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि हंसी जीवन की वह भाषा है जो सभी को जोड़ती है और मानसिक संतुलन बनाए रखती है। रायकोट| आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की रायकोट इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष गुरमीत कौर वड़िंग के नेतृत्व में सीडीपीओ रायकोट से मिला तथा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष गुरमीत कौर ने बताया कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में आंगनबाड़ी कर्मचारी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू के आह्वान पर 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल की जा रही है। इस संबंध में आज संगठन की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सीडीपीओ मैडम निकिता को दिया गया है। लुधियाना| फोर्टिस हॉस्पिटल ने लुधियाना ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी (LOGS) के सहयोग से एंडोमेट्रियोसिस पर एक लाइव सर्जरी कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र भर के 100 से अधिक प्रमुख स्त्रीरोग विशेषज्ञों और चिकित्सा पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कॉन्फ्रेंस की विशेष झलक थी। अहमदाबाद, गुजरात के प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जागरुत जोशी द्वारा की गई लाइव सर्जरी डेमोंस्ट्रेशन। सर्जरी सत्र में एंडोमेट्रियोसिस के सर्जिकल प्रबंधन में नवीनतम प्रगति की जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित डॉक्टरों को अत्यंत लाभ हुआ। इस सत्र के बाद एक इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर का आयोजन भी किया गया, जिसमें खुलकर चर्चा और सीखने का अवसर मिला। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन डॉ. विश्वदीप गोयल, ज़ोनल डायरेक्टर एवं एसबीयू हेड, फोर्टिस अमृतसर एवं लुधियाना द्वारा किया गया। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “ऐसे प्रयास चिकित्सा समुदाय में निरंतर सीखने और ज्ञान साझा करने को बढ़ावा देते हैं, जिससे मरीजों की देखभाल में सुधार होता है। मैं सभी प्रतिभागियों और आयोजन टीम को इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बधाई देता हूँ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *