इंदौर में ट्रैफिक पुलिस को लगे बॉडी वार्न कैमरे:कैमरों में कैप्चर होंगे चालान; विवाद की स्थिति में देख सकेंगे हकीकत

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस को बॉडी वार्न कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में चालान कैप्चर होंगे, साथ ही विवाद की स्थिति में हकीकत जानने के लिए इनकी रिकॉर्डिंग देखी जा सकेगी। ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए इन कैमरों को लगाया गया है। साथ ही किसी भी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति से बचने और हकीकत जानने के लिए ये कैमरे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए गए हैं। सब इंस्पेक्टर और सूबेदार स्तर के अधिकारी चालानी कार्रवाई, व्यवस्था के दौरान वर्दी पर इन कैमरों को लगाते हैं। बॉडी वार्न कैमरे देने का उद्देश्य यह है कि पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता बनी रहे। बॉडी वार्न कैमरे से ट्रैफिक पुलिस को अपने काम में काफी मदद मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *