लुधियाना|अंडर-23 टीम ने अंतर-जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह टूर्नामेंट पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। टीम की इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों और कोचों की मेहनत और समर्पण है। लुधियाना टीम को बधाई दी गई है। साथ ही सनी खोसला की अध्यक्षता वाली उप-समिति को भी सराहा गया है, जिन्होंने शहर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।


