भास्कर न्यूज |लुधियाना जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नशीली गोलियां, हेरोइन और अन्य नशे का सामान बरामद किया गया है। थाना सदर पुलिस ने ललतों चौक से अमित कुमार पुत्र मदन, निवासी देव रिके कॉलोनी को 4 नशीली गोलियों सहित दबोचा। वहीं, बेगोआना मोहल्ला से गुरप्रीत सिंह निवासी सुखदेव नगर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आत्म पार्क के पास से नशा सेवन करते हुए बाबू शेख और वीर (दोनों निवासी मंजीत नगर) को पकड़ा। वहीं, थाना टिब्बा पुलिस ने प्रेम विहार पार्क के पास से राजेश कुमार और जसमीत सिंह को सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीते हुए काबू किया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।


