श्री कृष्ण मंदिर में 72वां मासिक सुंदरकांड पाठ हुआ

लुधियाना| श्री कृष्ण मंदिर, फील्डगंज 10 कूचा में शनिवार रात 72वां मासिक सुंदरकांड पाठ श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ के बाद भजन-कीर्तन करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस आयोजकों ने बताया कि यह मासिक पाठ निरंतर पिछले 6 वर्षों से प्रत्येक महीने आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *