लुधियाना| गुरुद्वारा श्री सिंह सभा खुड्ड मोहल्ला में स्त्री सत्संग सभा की ओर से पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित जप तप समागम करवाया गया। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने मिलकर श्री जपजी साहिब, श्री चौपाई साहिब, श्री सुखमणि साहिब का पाठ संगती रूप में किया गया। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने मिलकर धन धन गुरु अर्जुन देव जी साहिब का जाप किया और संगत को गुरबाणी के साथ जोड़ा। इस मौके पर बीबी बलजीत कौर, बीबी मंजीत कौर, बीबी दलजीत कौर ने भी कीर्तन की हाज़री लगाई। अंत में गुरुद्वारा प्रधान बलजीत सिंह बिंद्रा ने सभी इस्त्री सत्संग की महिलाओं को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया। वहीं गुरु का अटूट लंगर भी बांटा गया। इस अवसर पर बलजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि पाठों की लड़ी गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस तक रोजाना चलाई जाएगी।


