श्री सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में साप्ताहिक कीर्तन समागम करवाया

भास्कर न्यूज | लुधियाना बीआरएस नगर श्री सिंह सभा गुरुद्वारासाहिब में साप्ताहिक कीर्तन समागम करवाया गया। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। भाई सतिंदरबीर सिंह ने सबसे पहले संगत को वाहेगुरु सिमरन करवाया। इसके उपरांत जपियों जिन अर्जुन देव गुरु, मात पिता सुत साथ न माइआ, साधसंगि सब दुख मिटाइआ, हम भीखक भेखारी तेरे तू निज पत है दाता जैसे शबद गायन कर संगतों को गुरबाणी के साथ जोड़ा गया। भाई सतिंदरबीर सिंह ने शबद का अर्थ बताया कि ईश्वर एक है, जिसे सतगुरु की कृपा से पाया जा सकता है। हे ईश्वर! मैं तेरे दरबार पर भिक्षा मांगने वाला भिखारी हूं और तू खुद ही अपना स्वामी है और सबको देने वाला है। हे सर्वेश्वर! मुझ पर दयालु हो जाओ। मुझ भिक्षुक को अपना नाम प्रदान कीजिए ताकि मैं सदैव ही तेरे प्रेम-रंग में मग्न रहूँ॥१॥हे सच्चे परमेश्वर! मैं तेरे नाम पर कुर्बान जाता हूँ। एक तू ही इस जगत, माया एवं सब जीवों को पैदा करने वाला है। तेरे सिवाय दूसरा कोई सर्वशक्तिमान नहीं है॥१॥ रहाउ॥ हे परमपिता ! मुझ कृपण को जन्म-मरण के बहुत चक्र पड़ चुके हैं, अब मुझ पर कुछ कृपा करो। मुझ पर दयालु हो जाओ। मुझे अपने दर्शन दीजिए, मुझ पर केवल ऐसी मेहर प्रदान करो। अंत में गुरुदुवाराकमेटी के सदस्यों ने मिलकर रागी जत्थों को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान सत्यपाल सिंह, गुलबहार सिंह, गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह किवी, प्रभजोत सिंह भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *