शनि मंदिर के निर्माण के लिए नींव पत्थर रखा

लुधियाना| साईं धाम ललतों कला पक्खोवाल रोड में आज शनि मंदिर के लिए एमपी राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने मंदिर के निर्माण के लिए नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर मंदिर के सेवक अविनाश माटा, विजय पुरी, वरुण जैन, परमजीत कन्नौजिया, राजेंद्र गोयल, दीपक सिंगल, अनीष ढंड, मनु जैरथ, समीर तांगडी, गिरीश गुप्ता ने पुष्प भेंट कर संदीप अरोड़ा का स्वागत किया। संजीव अरोड़ा ने साईं राम के दर्शन, साईं राम की गुफा के दर्शन करने के पश्चात विधिवत पूजन कर शनि मंदिर के नींव पत्थर को रखा और मंदिर समिति के सदस्यों को मंदिर के निर्माण करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर पिछले कई महीनों से मंदिर को जाने वाली सड़क की खराब दशा के लिए परेशान साईं सेवकों को उस समय राहत मिली जब संजीव अरोड़ा ने उन्हे आश्वासन दिया कि जल्द ही मंदिर को जाने वाली सड़क को सही करवाया जाएगा। मंदिर में शिंगनापुर की तरह ही शनि देव के शिला रूप में दर्शन होंगे। मंदिर को शिंगनापुर की तरह ही सब तरफ से खुला रखा जाएगा मंदिर की दीवारें नहीं होगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में लंगर की व्यवस्था की गई। दोपहर 12:30 बजे मंदिर में संकीर्तन कर साईं राम का गुणगान किया गया। इस अवसर पर उमेश बग्गा व दिनेश गोयल भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *