साईं धाम में विद्या पीठ और ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण शुरू

लुधियाना| ओम श्री साईं सेवा ट्रस्ट, साईं धाम, हंबड़ां रोड की ओर से इंटरनेशनल गीता गुरुकुल फाउंडेशन (आईजीजीएफ) के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों के लिए साईं विद्या पीठ और वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चेयरमैन अदीश धवन और प्रधान संजय सूद ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन जैसे कोर्स सिखाए जाएंगे। पिछले 5 सालों से ट्रस्ट शहर के कई स्कूलों को गोद लेकर गूंगे-बहरे और दृष्टिहीन बच्चों तक मदद पहुंचा रहा है। जरूरतमंद स्कूलों को राशन, वाटर कूलर भी उपलब्ध करवाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *