लुधियाना| गर्मी में ट्रेनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 7 मई से 13 जुलाई तक फिरोजपुर कैंट-पटना और अमृतसर-दरभंगा रूट पर दो समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन 04602 हर बुधवार और शनिवार फिरोजपुर से दोपहर 3:10 बजे चलेगी, जबकि वापसी में 04601 पटना से गुरुवार और रविवार रात 8:50 बजे रवाना होगी। इसी तरह, अमृतसर-दरभंगा के बीच ट्रेन 04608 हर शुक्रवार और वापसी में 04607 हर रविवार चलेगी। ये ट्रेनें सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी।


