लोहंडीगुड़ा| पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय लोहंडीगुड़ा का स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया गया। परिणाम के साथ शिक्षक पालक सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय में एसएमडीसी अध्यक्ष बसंत कश्यप, उपाध्यक्ष केके पाणिग्रही के द्वारा किया गया। विद्यालय में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्तर पर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। पालकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत को खूब सरहा और इसी तरह आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। स्कूल प्रबंधन की तरफ़ से सभी कक्षा के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस पालक बालक शिक्षक सम्मेलन में प्राचार्य अशोक खापर्डे, एसएमडीसी के सदस्य सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।


