भूसा फैक्ट्री में दबने से 55 वर्षीय मजदूर की मौत:उत्तर प्रदेश का रहने वाला था; फैक्ट्री मालिक पर मामले को दबाने का आरोप

छतरपुर के पन्ना रोड स्थित चंद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र की भूसा फैक्ट्री में रविवार को 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। फैक्ट्री में काम करते समय भूसा में दबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री संचालक ने मामला दबाने की कोशिश की। घटना के बाद शाम 6 बजे पुलिस को जानकारी लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एम्बुलेंस से पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही मामले की जांच में शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मजदूर जानकारी के अनुसार मजदूर शब्बीर खान (55) उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला थी। पन्ना रोड स्थित चंद्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित भवानी दीन मिश्रा भूसा फैक्ट्री में 4 साल से परिवार के साथ काम कर रहा था। फैक्ट्री में मूंगफली के छिकलों से भूसा बनाने का काम किया जाता था, जिसमें 7 मजदूर लगाए गए थे। फैक्ट्री संचालक पर मामला दबाने का आरोप भवानी दीन मिश्रा ने फैक्ट्री इस्माइल खान को ठेके पर दी थी। रविवार दोपहर डेढ़ बजे भूसा में दबकर शब्बीर की मौत हो गई। जैसे ही फैक्ट्री संचालक और ठेकेदार को जानकारी लगी मामले को दबाने की कोशिश में लग गई। अचानक शाम 6 बजे किसी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि शाम को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि भवानी दीन मिश्रा भूसा फैक्ट्री में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसमें मर्ग कायम करते हुए अग्रिम विवेचना की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *