कारोबारी के शरीर पर डाला खुजली पाउडर, सहजानंद चौक पर 3 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार

राजधानी में अपराधी दिनदहाड़े भरे बाजार में घटना को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को भी अरगोड़ा के सहजानंद चौक के पास ऐसी ही घटना हुई। बाइक सवार दो अपराधी कारोबारी से तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। खेलगांव निवासी कारोबारी मनोरंजन मनीष अपने दोस्त चंद्रशेखर मिश्रा के साथ स्कूटी से कचहरी चौक स्थित एसबीआई आए थे। स्टाफ के पेमेंट के लिए उन्होंने तीन लाख रुपए निकाले और सहजानंद चौक पहुंचे। मनोरंजन के पीठ में लगातार खुजली हो रही थी। सहजानंद चौक पर वे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए रुके। वे सड़क पार कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने बैग झपट लिया और किशोरगंज चौक की ओर फरार हो गए। कोढ़ा गैंग का हाथ होने की आशंका
पुलिस जांच में पता चला कि दोनों अपराधी बैंक से ही कारोबारी के पीछे लगे थे। बैंक से निकलने के दौरान कारोबारी के शरीर पर खुजली पाउडर डाल दिया। इस​के बाद पीछा करते हुए सहजानंद चौक पहुंचा। जैसे ही मौका मिला, बैग छीनकर फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि अपराधी कोढ़ा गैंग के थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *