जांजगीर| छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से 8 मई को प्री इंजीनियरिंग टेस्ट और प्री फार्मेसी टेस्ट की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए गुरुवार को व्यापमं की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov .in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के मोबाइल पर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा गया है। जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक घंटे पहले केंद्र में पहुंचना होगा।


