भास्कर न्यूज | बेनूर जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव किरण चतुर्वेदी के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय, अपर सत्र न्यायाधीश हरेंद्रसिंह नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन में एवं रिटेनर अधिवक्ता प्रबंधन कार्यालय चंद्रप्रकाश कश्यप के नेतृत्व में अधिकार मित्र घासीराम नेताम के सहयोग से 10 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्राम पंचायत बड़े जम्हरी, बकुलवाही, बेलगांव, कुकड़ाझोर, माहका, बिंजली, सुपगांव, गरांजी, दुग्गाबेंगाल, गुरीया, शांति नगर, और नारायणपुर शहर वासियों को जानकारी दी गई तथा नेशनल लोक अदालत के संबंध में चलित वाहन के द्वारा प्रचार प्रसार किया गया। नगर के विभिन्न वार्ड में प्रचार-प्रसार मुनादी एवं पाम्पलेट वितरण कर लोगों को बताया गया कि न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जाता है।


