हजारीबाग और डालटनगंज में 620 फ्लैट व 76 प्लॉट बेचेगा आवास बोर्ड

झारखंड राज्य आवास बोर्ड हजारीबाग और डालटनगंज में फ्लैट और प्लॉट का आवंटन करेगा। हजारीबाग में निम्न और मध्यम आय वर्ग के लिए कुल 240 फ्लैट और मकान हैं। वहीं डालटनगंज में 380 फ्लैट और 76 प्लॉट का आवंटन होगा। इसमें कमजोर, मध्यम और उच्च आय वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। सभी कैटेगरी में फ्लैट और प्लॉट मिलेगा। 220 वर्गफीट के वन बीएचके से लेकर 680 वर्गफीट क्षेत्रफल के टू बीएचके फ्लैट और 2100 वर्गफीट के प्लॉट के लिए आवेदन किया जा सकता है। सभी फ्लैट और प्लॉट का आवंटन ई-लॉटरी से 18 जुलाई को होगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आवेदन करने के लिए आवास बोर्ड की बेवसाइट http://jshb.jharkhand.gov.in/home या https://jshbelotery.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस बेवसाइट पर 15 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। 16 मई से 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 17 जून से 11 जुलाई तक ऑनलाइन जमा हुए सभी आवेदनों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद जिनके कागजात सही पाए जाएंगे उन आवेदकों की सूची 16 जुलाई को बोर्ड की बेवसाइट पर की जाएगी। 18 जुलाई को सुबह 11.30 बजे हरमू स्थित आवास बोर्ड के मुख्यालय में ई-लॉटरी से फ्लैट आैर प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी के बाद जिन आवेदकों को फ्लैट या प्लॉट का आवंटन किया जाएगा उन्हें ऑनलाइन में जमा किए गए कागजात की मूल कॉपी की जांच बोर्ड के कार्यालय में करानी होगी। कागजात फर्जी पाए जाने पर आवंटन रद कर दिया जाएगा। आवेदन शुल्क…आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के लिए 1000 रूपए 2000 रुपए अल्प आय वर्ग के लिए 3000 रुपए मध्यम आय वर्ग के लिए 3000 रुपए उच्च आय वर्ग के लिए डालटनगंज 1. मध्यम और कमजोर आय वर्गीय 380 मकान। मध्यम आय वर्गीय मकान का क्षेत्रफल 606 वर्गफीट और अल्प आय वर्गीय मकान का क्षेत्रफल 330 वर्गफीट और ईडब्ल्यूएस मकान का क्षेत्रफल 220 वर्गफीट है। 606 वर्गफीट के मकान के लिए 33,93,150 रु. रिजर्व प्राइस है। 330 वर्गफीट के मकान के लिए 20,12,832 रु. और 220 वर्गफीट के मकान के लिए 11,25,880 रु. रिजर्व प्राइस है। 2. 76 प्लॉट की भी नीलामी होगी। 36 प्लॉट मध्यम आय वर्ग के लिए है, जिसका क्षेत्रफल 2100 और 1800 वर्गफीट है। 40 प्लॉट उच्च आय वर्गीय है जिसका क्षेत्रफल 2100 वर्गफीट है। 1800 वर्गफीट के प्लॉट के लिए 20.88 लाख और 2100 वर्गफीट के प्लॉट के लिए 24.36 लाख रुपए रिजर्व प्राइस तय किया गया है। हजारीबाग 1. मध्यम आय वालों के लिए 56 टू बीएचके फ्लैट 808 से 1240 वर्गफीट का। 808 वर्गफीट का 27,31,630 रु. और 1240 वर्गफीट के फ्लैट का रिजर्व प्राइस 32,39,919 रु. है। 2. मध्यम आय वालों के लिए 72 फ्लैट 800 वर्गफीट का। इसके लिए 26,12,519 रु. रिजर्व प्राइस है। 3. कमजोर आय वालों के लिए 112 फ्लैट वन बीएचके का 364 वर्गफीट का है। इसके लिए 9,24,565 रुपए रिजर्व प्राइस है। 15 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन , 16 मई से 16 जून तक कर सकेंगे आवेदन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *