भास्कर न्यूज | अमृतसर पावरकॉम के सिटी सर्किल टुंडा तालाब सब डिवीजन में मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर सब डिवीजनके नेताओं ने संगठन का झंडा फहराया। इसके बाद शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर टुंडा तालाब सब डिवीजन के प्रधान रणजीत सिंह, जेई रमन कुमार, जेई दविंदर सिंह, जेई रमनदीप, जेई दमन कुमार भी शामिल हुए। जबकि सिटी सर्किल टीएसयू के पूर्व प्रधान मदन लाल शर्मा, रमेश कुमार, प्रभ दयाल सिंह, दलजीत सिंह और किरपाल सिंह भी समारोह में पहुंचे। सभी ने मिलकर मजदूरों के संघर्ष और बलिदान को याद किया।


