हरियाणा को पानी देने के फैसले का विरोध

अमृतसर| चीफ खालसा दीवान के प्रधान इंद्रबीर सिंह निज्जर व आनरेरी सचिव सविंदर सिंह कत्थूनंगल ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा हरियाणा को निर्धारित कोटे से ज्यादा पानी देने के फैसले का विरोध किया है। निज्जर व कत्थूनंगल ने कहा कि पंजाब के दरियाओं के पानी पर केवल पंजाब का हक है। उन्होंने कहा कि पंजाब तो खुद ही पानी की कमी का शिकार है, पंजाब में धरती के नीचे पानी का स्तर खतरनाक हद तक गिर रहा है। ऐसी स्थिति में पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को उसकी हिस्सेदारी से ज्यादा पानी देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने बीबीएमबी द्वारा लिए इस फैसले को पंजाब से ही पानी लेकर पंजाब को ही बंजर बनाने की साजिश करार दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *