श्री गुरु तेग बहादुर कालेज में विदायगी पार्टी समारोह

अमृतसर| श्री गुरु तेग बहादुर कालेज फार वुमन में स्वागत व विदायगी पार्टी करवाई गई। कालेज प्रिंसिपल डा. लक्ष्मी मल्होत्रा की अगुआई में करवाए गए उक्त प्रोग्राम के अवसर पर नए बैच के विद्यार्थियों का स्वागत व शिक्षा प्राप्त करके जाने वालों को प्यार भरी विदायगी दी गई। उक्तप्रोग्राम की शुरूआत विद्यार्थियों की ओर से शबद गायन से की गई। प्रिंसिपल डा. मल्होत्रा ने समूह विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कालेज एलुमनी के सदस्य बन कर वह हमेशा ही संस्था की विरासत का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कालेज व सह विद्यार्थियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वह जिंदगी मंे ऊंचाई को छूने के लिए लगन व मेहनत से पढ़ाई करें। अमृतसर| खालसा कॉलेज चविंडा देवी के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित विभिन्न परीक्षाओं के परिणामों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। कॉलेज प्राचार्य गुरदेव सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अध्यापकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि कालेज का बीए समेस्टर चौथा का परिणाम उत्कृष्ट एवं शत प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि छात्रा सुमनदीप कौर व सुखमनदीप कौर ने 70 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, छात्र विश्वजीत सिंह ने 69.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान तथा छात्रा सिमरनजीत कौर ने 68.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लड़कियों के अलावा लड़कों ने भी अच्छे अंक लाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *