जगदंबा कॉलोनी में रात में दो मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, बुजुर्ग झुलसा

भास्कर न्यूज | अमृतसर 88 फीट रोड स्थित जगदंबा कॉलोनी में बीते रात करीब 11 बजे दो मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और 6 गाड़ियों का पानी यूज कर 4 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया जाता बिल्डिंग व घर के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। परिवार में एक बुजुर्ग आग की चपेट में आने से हलका झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर न पहुंचती तो आस-पास के मकानों में आग फैलने से बड़ा नुकसान हो सकता था। दरअसल, बिजली के लटकते तारों व गलियों में खड़े फोर ह्वीलर और दूसरे वाहनों के कारण मुश्किलें आती रही। इससे गाड़ियों को पहुंचने में देरी भी हुई। सब फायर अफसर यशपाल पूरी ने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। रेजिडेंशियल बिल्डिंग में रह रहे लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एक बुजुर्ग थोड़ा झुलस गया जिसे अस्पताल भेज दिया गया था। तंग गलियों के अलावा लोगों ने अपने वाहन भी खड़ी कर रखा था। जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आगजनी वाली जगह में पहुंचने को लेकर थोड़ी मुश्किलें उठानी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *