न्यू अमृतसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

भास्कर न्यूज | अमृतसर न्यू अमृतसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को तीनों दरबारों में श्री लक्ष्मी नारायण, राम परिवार और राधा कृष्ण जी की मूर्ति स्थापना की गई। कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना की अध्यक्षता और संगत के सहयोग से कराई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा मुख्य रूप से शामिल हुए। जबकि अयोध्या श्री राम जन्म भूमि न्यास के महासचिव मा. चंपत राय विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी के तीनों दरबारों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। जैसे ही पंडितों ने सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई को जय श्री राम के जयकारों के साथ सारा इलाका गूंज उठा। अपने संबोधन में मा. चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में करीब तीन हजार मंदिर हैं। परंतु श्री राम जी का मंदिर बनने से अब रोजाना एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु प्रभु के दर्शनों को आ रहे हैं। जिसमें देश विदेशों से भी श्रद्धालु शामिल हैं। इससे पहले सारे मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। इस मौके पर आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने भी संबोधित किया। अरोड़ा ने कहा कि दुर्ग्याणा कमेटी ने इस जगह मंदिर का निर्माण करके लोगों को धर्म के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आना था पर पानी के मुद्दे पर सभी दलों की बैठक को लेकर वह बिजी थे और मुझे भेजा गया है। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, केंद्रीय विहिप मंत्री पंकज, विधायक जीवनजोत कौर, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, क्षेत्रिय प्रचारक आरएसएस रमेश्वर, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, भाजपा नेता जगमोहन सिंह राजू, संजीव खन्ना, संजय मेहरा, पवन साबू समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *