लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर ऊधम सिंह नगर के प्रांगण में हंसी की उपचारात्मक और एकीकृत शक्ति को पूर्ण उत्साह के साथ विश्व हास्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के शारीरिक विभाग के अध्यापक संजीव ठाकुर के मार्गदर्शन में छात्रों ने हास्य चिकित्सा सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने संभाषण में अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए हास्य के महत्व को भी प्रतिपादित किया।


