लुधियाना| डीएवी पब्लिक स्कूल, पक्खोवाल रोड में चौथी कक्षा के वार्षिक दिवस पर ‘आनंद उत्सव’ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों की ऊर्जा, सांस्कृतिक विविधता और कलात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रों से आरंभ हुए इस कार्यक्रम में ईश्वर वंदना के साथ आशीर्वाद लिया गया। छात्रों ने स्वीडिश, रूसी, जापानी, स्पेनिश, मराठी भक्ति नृत्य, सूफी नृत्य और रावण चरित्र पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों से वैश्विक एकता और भारतीय परंपरा को जीवंत किया।


