लुधियाना|ग्रीन लैंड कानवेंट स्कूल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ रोड में वार्षिक अलंकरण समारोह के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र परिषद का गठन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन सहित छात्र नेताओं को मंच पर सम्मानपूर्वक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय की प्रिंसिपल विनीता सानन ने सभी चयनित छात्रों को बैज पहनाए और उन्हें अनुशासन, करुणा और ईमानदारी से नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण उत्साह और गर्व से भर गया। ग्रीन लैंड श्रृंखला के अध्यक्ष डॉ. राजेश रुद्रा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि प्रारंभिक अवस्था से ही नेतृत्व और रचनात्मकता का विकास समग्र शिक्षा की दिशा में अहम कदम है।


