छात्र परिषद ने जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली

लुधियाना| सैकर्ड सोल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी रोड में इन्वेस्टिचर सेरेमनी के तहत छात्र परिषद को सैश और बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत स्वागत भाषण, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और स्कूल सॉन्ग से हुई। चेयरमैन गुरमेल सिंह गिल, डायरेक्टर सुखदीप गिल और प्रिंसिपल पूनम मल्होत्रा ने हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, डिसिप्लिन कैप्टन, हाउस कैप्टन सहित अन्य छात्रों को सम्मानित किया। छात्र परिषद ने अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ ली। हेड गर्ल ने परिषद की ओर से संकल्प व्यक्त किया। प्रिंसिपल ने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। अंत में हेड बॉय और हेड गर्ल ने आए अभिभावकों का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *