दुर्गा माता मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में गंगा जी की महिमा का वर्णन किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री दुर्गा माता मंदिर नजदीक जगराओं पुल में वरिन्दर मित्तल की अध्यक्षता में चल रही श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में शनिवार को सर्वप्रथम हेमंत अग्रवाल और पवन शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया। शनिवार को कथा व्यास यमुना पुरी महाराज ने कथा के प्रवाह को आगे बढाते हुए गंगा जी के अवतरण और गंगा जी की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को निहाल किया। उन्होंने कहा कि गंगा जी में स्नान करने वालों की कभी दुर्गति नहीं होती। सामान्य व्यक्तियों को भी गंगा मैय्या सद्गति प्रदान करती है। गंगा जी की महिमा है कि उनके दर्शन मात्र से ही पाप नष्ट हो जाते है। इस दौरान भजन गायकों ने मेरा तेरे बिन दिल नहीं लगदा जी, मेरे घर आ माता गाया तो सब श्रद्धालु आनंदित हो गए। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में केके गुप्ता, बीके गोयल, संजय महेन्द्रू, बलबीर गुप्ता, सतीश अग्रवाल, जगदीश शर्मा, आरडी खन्ना, इंदू बंसल, राधिका गुप्ता, गोपिका गुप्ता, सुनीता शर्मा, कुसुम कपूर, पंडित हरिमोहन, प्रदीप भाटिया, कमल गुप्ता, अशोक द्विवेदी, विजय बंसल, संजीव जैन, बलविंदर गुप्ता, पंडित राजीव शर्मा, भूषण गोरा, मनिका सिंगला, सुरिन्दर भगत, पिंकी मित्तल, सोनम सिंगला, महक, दीपक जैन, श्याम सुंदर गुप्ता, चरण दास अग्रवाल, अजय गुप्ता ढंड जी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *