नन्हे-मुन्हे बच्चों के लिए रेड डे मनाया

लुधियाना|एचवीएम कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करमसर कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर बस्ती जोधेवाल में नर्सरी और एलकेजी के नन्हे-मुन्नों के लिए रेड डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लाल रंग और उससे जुड़ी भावनाओं प्रेम, आत्मविश्वास, साहस व क्रियाशीलता से परिचित कराना था। बच्चे लाल परिधानों में बेहद प्यारे नजर आए। कक्षाएं लाल सेब, चेरी, टेडी जैसे रंगीन आइटम्स से सजाई गईं। इस रंग आधारित एक्टिविटी से बच्चों के संज्ञानात्मक कौशल को बढ़ावा मिला और उन्होंने वस्तुओं को पहचानकर वर्गीकृत करना सीखा। मासूम चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। स्कूल चेयरमैन दिलबाग सिंह, प्रिंसिपल, प्रधान डीपी शर्मा और प्रबंधक समिति ने छात्रों व स्टाफ की मेहनत की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *