लुधियाना| बीसीएम स्कूल, फोकल पॉइंट में अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर घर-घर हवन, हर घर हवन के अंतर्गत अध्यापकों व विद्यार्थियों की सहायता से अध्यापकों के घर में हवन यज्ञ किया। इसका उद्देश्य लोगों को हवन यज्ञ के माध्यम से वातावरण को शुद्ध करने, पर्यावरण का संतुलन बनाने, मानसिक शांति व भावी पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक कार्यों से जोड़ना भी है। प्रिंसिपल नीरू कौड़ा व हैड अकादमिक सिंपल वर्मा ने बताया कि हवन एक प्राचीन और पवित्र अनुष्ठान है जो हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है।


