बालोद| नेशनल लोक अदालत 10 मई को लगेगी| यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश पर किया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद भारती कुलदीप ने दल्लीराजहरा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कर लोक अदालत को सफल बनाएं।


