युवा क्षणिक सुख के कारण ही गलत राह पर जा रहे: विधायक

भास्कर न्यूज | बालोद जगन्नाथपुर में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का 55वां महाधिवेशन शनिवार को शुरू हुआ। पहले दिन विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कहा, आज के युवा क्षणिक सुख के कारण गलत राह पर जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें सही दिशा मिलती है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभायात्रा से हुई। सर्किल अध्यक्ष छगन देशमुख ने स्वागत भाषण दिया। तीन जोड़ों का आदर्श और पुनर्विवाह कराया गया। विवाह स्थल पर पारिवारिक माहौल रहा। सभी ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। विधायक ने उपहार राशि भेंट की।आदर्श विवाह में गजेंद्र देशमुख (बोरी फुंडा) और संगीता देशमुख (सुंदरा) का विवाह हुआ। पुनर्विवाह में चित्रेश देशमुख (सलौनी) और पुष्पलता देशमुख (कोरगुडा), ताम्रध्वज देशमुख (सुंदरा) और प्रीति देशमुख (सरेखा) का विवाह संपन्न हुआ। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हरमुख ने की। विशिष्ट अतिथि मिथिलेश देशमुख, जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू, जनपद सदस्य दमयंती हरदेल, सरपंच देव कुंवर कोसमा, भोलाराम देशमुख, सर्व कुर्मी समाज अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, केंद्रीय युवा अध्यक्ष योगेश्वर कुमार देशमुख, सरपंच लता चुरेंद्र, उपसरपंच मनोज सुकतेल मौजूद रहे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे: 4 मई को समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र हरमुख करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, विधायक संगीता सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जगदीश देशमुख रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में हेलीपैड निर्माण शुरू हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *