भास्कर न्यूज | डौंडी विवेकानंद हाई स्कूल में स्थानीय मूल्यांकन परिणाम घोषित किए गए। संस्था प्रमुख एसआर यादव, जेएल ठाकुर और अनिता मिश्रा ने जो छात्र पिछड़ गए, उन्हें मेहनत जारी रखने की सलाह दी। पालकों से अपील की गई कि वे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और घर पर पढ़ाई व संस्कार पर ध्यान दें। केजी वन में हेमान्या ने 94.66% अंक लाकर पहला स्थान पाया। पार्थ सिन्हा को 92% के साथ दूसरा स्थान मिला। केजी टू में खिलेंद्र यादव ने 99.33% अंक हासिल किए। यामिनी और समीर ने 98.67% अंक लाकर दूसरा स्थान साझा किया। कक्षा पहली में सुप्रिया ने 98.8% अंक लाकर पहला स्थान पाया। किरण को 98% अंक मिले। दूसरी कक्षा में डॉली यादव और रितु सोरी ने 98% अंक लाकर पहला स्थान साझा किया। अनन्या को 97.6% अंक मिले। तीसरी कक्षा में वंदिता ने 98% अंक पाए। माही और विनय को 97.6% अंक मिले। चौथी कक्षा में बिंदिया ने 95.2% अंक लाकर पहला स्थान पाया। प्रियांशु को 94% अंक मिले। छठवीं कक्षा में चहक रावटे और केहान निर्मलकर ने 93.6% अंक लाकर पहला स्थान साझा किया। लवली जोशी और खुशी रावटे को 92.3% अंक मिले। सातवीं कक्षा में जानवी निर्मलकर ने 99% अंक लाकर पहला स्थान पाया। प्रियंका कोठारी को 91.66% अंक मिले। नौवीं कक्षा में गायत्री ने 90.5% अंक लाकर पहला स्थान पाया। गीतांजली को 79.5% अंक मिले। कार्यक्रम में कृष्णा रावटे, सीमा यादव, सत्यवती निर्मलकर, जेएल ठाकुर, चित्ररेखा मौजूद थे।


