जेवरतला रोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेन्दरीबन नवागांव में सेवानिवृत्त व्याख्याता जीआर यदु को विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीआर यदु रहे। अध्यक्षता नवागांव की प्राचार्य निमिषा भूआर्य ने की। विशेष अतिथि ईश्वर ठाकुर सरपंच, एचएल हिरवानी, आरएल ध्रुव, धनसिंह वासनिक, बालाराम करसेल, वासनिक, ढालसिंह हिरवानी, रैनूराम साहू, तेजराम साहू, मिनहाज खान, डिलेश मार्गिया और ईश्वाना पटेल रहे। शिक्षक चेतन साहू ने यदु का अभिनंदन पत्र पढ़ा। अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना की।


