महिला कमांडो को अब पूरी मदद करेगी पुलिस

बालोद| पद्मश्री शमशाद बेगम ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल से मुलाकात की। उन्होंने महिला कमांडो द्वारा नशामुक्ति, स्वच्छता, बाल विवाह रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और पर्यावरण जैसे विषयों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि महिला कमांडो को जो भी मदद चाहिए होगी, प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा कि महिला कमांडो अपना कार्य तेजी से करें, पुलिस पहले की तरह पूरी मदद देगी। उन्होंने कहा कि जो बिल्ला महिला कमांडो अपने कैंप में लगाती हैं, वह जल्द दिया जाएगा। इस अवसर पर भीमेश्वरी शांडिल्य और रफीक विशेष रूप से मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *