परमात्मा भी ज्योति बिंदु और निराकार है, उनका नाम शिव है: सरिता

भास्कर न्यूज | बालोद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में समर कैंप चल रहा है। तीसरे दिन राजयोगिनी बीके सरिता दीदी ने बच्चों को परमात्मा का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जैसे आत्मा ज्योति बिंदु और निराकार होती है, वैसे ही परमात्मा भी ज्योति बिंदु और निराकार है। उनका नाम शिव है। बीके रेनू दीदी ने बच्चों को पॉजिटिव थिंकिंग सिखाई। उन्होंने बताया कि बच्चों को हर सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले कहना चाहिए- आई एम इंपॉर्टेंट, आई एम ब्यूटीफुल, आई एम स्ट्रांग, आई एम पावरफुल। इससे आत्मबल बढ़ता है। शिविर में दीया डेकोरेशन कंपीटीशन और क्विज कॉम्पिटिशन भी हुआ। बच्चों ने म्यूजिकल एक्सरसाइज की। उन्हें प्राणायाम और ब्रेन जिम भी कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *