देश के 25 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी:MP-राजस्थान में पारा 10 डिग्री तक गिरा; दिल्ली में 2 घंटे तक फ्लाइट्स प्रभावित रही

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश-बिहार सहित 25 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की संभावना भी है। इधर, ओडिशा में भारी बारिश का भी अलर्ट है। बीते दिन मध्य प्रदेश के भोपाल, इटारसी, छिंदवाड़ा, सिवनी समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। एमपी-राजस्थान के कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट हुई है। वहीं, दिल्ली में शुक्रवार को हुई तबाही के बाद शनिवार को भी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। इसका असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स पर भी पड़ा और दो घंटे तक फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित रहा। देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिन का मौसम कैसा रहेगा? राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थानः अंधड़, बारिश के साथ ओले गिरे; सीकर-नागौर में ओलावृष्टि राजस्थान में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। जयपुर समेत कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। सीकर-नागौर में ओले गिरे। मौसम विभाग ने आज के लिए 12 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेशः आंधी-बारिश-ओले गिरे; भोपाल-इंदौर समेत 45 जिलों में आज भी अलर्ट मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। ओले भी गिर रहे हैं। शनिवार को भोपाल में धुल भरी आंधी चली, जबकि कई जिलों में बारिश हुई और ओले गिरे। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 45 जिलों में अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः 16 जिलों में तूफान-बारिश का अलर्ट; 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) ने पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत दी है। शनिवार को पंजाब में तापमान सामान्य से 3.1°C नीचे बना रहा। आज भी राज्य के 16 जिलों में तूफान, तेज हवाओं और बारिश को लेकर ओरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 6 दिन पंजाब में ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः 3 दिन बारिश का अलर्ट; 60 KMPH से चलेंगी हवाएं हरियाणा में मौसम विभाग ने लगातार तीन दिन (रविवार, सोमवार और मंगलवार) बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *