डौंडी| गुरुवार को ग्राम पंचायत भरीटोला 36 में तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्राम के श्रमिक साथियों और अतिथियों का श्रीफल, तिलक और चंदन लगाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत डौंडी के अध्यक्ष मुकेश कोड़ों, जिला पंचायत सदस्य मिथलेश निरोटी और जनपद सदस्य रत्ना हिरवानी, ग्राम पंचायत की सरपंच रेवा रावटे, उपसरपंच अग्रेश्वर कृपाल, भुवन साहू, धनेश भूआर्य, शंकर नेताम, दावेन्द्र मेरीया, सरस्वती गावर, माधुरी राणा, चैती बाई, अनुपा विश्वकर्मा, तामेश्वरी साहू, पंचायत सचिव धनवा राम नागवंशी और रोजगार सहायक विजय बघेल उपस्थित रहे।


